Latest post »

UGC का विरोध, सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के बच्चों के भविष्य के लिए !

झूठा/फालतू आरोप लगाने पर कोई विशेष सजा नहीं ! ड्राफ्ट में false/frivolous complaint पर penalty का क्लॉज था, लेकिन फाइनल नियम (जनवरी 2026) में हटा दिया गया—पीड़ित बिना डर के शिकायत करें, इसलिए safeguard नहीं रखा। झूठी शिकायत पर IPC 182/211 (झूठी रिपोर्ट/मानहानि) या कॉलेज के आंतरिक नियम लागू हो सकते हैं, लेकिन UGC में कोई penalty नहीं। अगर SC/ST/OBC छात्र जनरल छात्र को जातिगत भेदभाव करता है UGC नियम में कोई सीधा प्रावधान नहीं। ये एक तरफा  है, जनरल के लिए जाति पर कोई प्रोटेक्शन नहीं।   सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के खिलाफ जातिगत भेदभाव (गाली, बहिष्कार, हारासमेंट) को UGC नियम में कवर नहीं किया गया।  जातिगत भेदभाव की परिभाषा (Regulation 3(c)): सिर्फ SC, ST, OBC के खिलाफ जाति/जनजाति आधारित भेदभाव को कवर करता है।  बच्चों के भविष्य के लिए  अगर जनरल कैटेगरी में बच्चे हैं, तो विरोध/जागरूकता/कानूनी रास्ता अपनाना उचित है—झूठे आरोप  से पढ़ाई/करियर प्रभावित हो सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाएं, ताकि नियम सभी के लिए बराबर और सुरक्षित बनें। ये कदम उठाकर सरकार वि...

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए करो या मरो वाला मैच

केकेआर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, ईडन गार्डन्स में भिड़ंत

आईपीएल का 57वां मैच आज शाम 7:30 बजे कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मैच केकेआर के लिए करो या मरो की स्थिति वाला है, क्योंकि उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत की सख्त जरूरत है।
आईपीएल 2025 में अब तक केकेआर ने 11 मैचों में 5 जीत हासिल की हैं, दूसरी ओर, सीएसके का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 11 मैचों में केवल 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर वे सबसे नीचे हैं और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। हालाँकि, सीएसके इस मैच में केकेआर के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
कोलकाता में आज तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा, न्यूनतम 29 डिग्री के साथ। बारिश की संभावना 13% है, हवा 8 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी और नमी 70% रहेगी। मौसम ज्यादातर धूप वाला रहेगा। ईडन गार्डन्स की पिच इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है, लेकिन स्पिनरों ने भी यहाँ अच्छा प्रदर्शन किया है। केकेआर की नजरें आंद्रे रसेल और सुनील नरेन पर होंगी, जबकि सीएसके की ओर से एमएस धोनी और अयुष म्हात्रे अहम होंगे। यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

Comments

Popular Post All Time »»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»

How to become stronger mentally and emotionally

बजाज ऑटो, रिलायंस इंडस्ट्री, हीरो मोटो सहित और कंपनियों की ताजा जानकारी

मानसिक और भावनात्मक रूप से आप कैसे बनें मजबूत

धरती का बढ़ता तापमान बिहार पर भी डाल रहा असर !

सप्ताह के पहले दिन मेरे स्कैनर पर बढ़ने व गिरने वाले शेयर

बिहार के प्राचीन और ऐतिहासिक जगह जहां एक बार जरूर जाएं

तन को शुद्ध तो मन को शक्ति प्रदान करता है उपवास

गिफ्ट निफ्टी में 800 अंकों की जोरदार बढ़त

विश्व रंगमंच दिवस, हमारी भावनाओं को मंच पर जीवंत करने का दिन

मेरे स्कैनर पर 4 अप्रैल को बढ़ने और गिरने वाले शेयर

My photo
ChattyMS
Patna, Bihar, India