Latest post »

UGC का विरोध, सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के बच्चों के भविष्य के लिए !

झूठा/फालतू आरोप लगाने पर कोई विशेष सजा नहीं ! ड्राफ्ट में false/frivolous complaint पर penalty का क्लॉज था, लेकिन फाइनल नियम (जनवरी 2026) में हटा दिया गया—पीड़ित बिना डर के शिकायत करें, इसलिए safeguard नहीं रखा। झूठी शिकायत पर IPC 182/211 (झूठी रिपोर्ट/मानहानि) या कॉलेज के आंतरिक नियम लागू हो सकते हैं, लेकिन UGC में कोई penalty नहीं। अगर SC/ST/OBC छात्र जनरल छात्र को जातिगत भेदभाव करता है UGC नियम में कोई सीधा प्रावधान नहीं। ये एक तरफा  है, जनरल के लिए जाति पर कोई प्रोटेक्शन नहीं।   सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के खिलाफ जातिगत भेदभाव (गाली, बहिष्कार, हारासमेंट) को UGC नियम में कवर नहीं किया गया।  जातिगत भेदभाव की परिभाषा (Regulation 3(c)): सिर्फ SC, ST, OBC के खिलाफ जाति/जनजाति आधारित भेदभाव को कवर करता है।  बच्चों के भविष्य के लिए  अगर जनरल कैटेगरी में बच्चे हैं, तो विरोध/जागरूकता/कानूनी रास्ता अपनाना उचित है—झूठे आरोप  से पढ़ाई/करियर प्रभावित हो सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाएं, ताकि नियम सभी के लिए बराबर और सुरक्षित बनें। ये कदम उठाकर सरकार वि...

श्रीकृष्ण का अर्जुन को योग और अवतार रहस्य का उपदेश

भगवद् गीता में कर्मयोग और आत्म-नियंत्रण की शिक्षा

हे अर्जुन, सबसे पहले इंद्रियों, मन और बुद्धि पर संयम रखकर कामवासना को नष्ट कर, जो आत्मा का शत्रु है। इंद्रियाँ स्थूल शरीर से सूक्ष्म हैं, मन इंद्रियों से सूक्ष्म है, बुद्धि मन से सूक्ष्म है, और आत्मा बुद्धि से भी सूक्ष्म और श्रेष्ठ है। इस प्रकार आत्मा को बुद्धि, मन और इंद्रियों से परे जानकर, हे महाबाहु, आत्मबल से कामरूपी शत्रु को जीत।
श्रीकृष्ण अर्जुन को बताते हैं कि इंद्रियों, मन और बुद्धि को योग से काबू में रखा जा सकता है। श्रीकृष्ण कहते हैं, मैंने इस अविनाशी योग को सृष्टि के प्रारंभ में सूर्यदेव को सिखाया। उन्होंने इसे मनु को और मनु ने इक्ष्वाकु को सौंपा। इस तरह यह परम ज्ञान राजर्षियों की परंपरा में प्रचलित रहा, क्योंकि यह योग कालांतर में लुप्त हो गया, इसलिए आज मैं इसे तुम्हें, अपने भक्त और मित्र, पुनः बता रहा हूँ, क्योंकि तुम इसके योग्य हो।"
अर्जुन पूछते हैं, "आपका जन्म तो अभी हुआ, फिर आपने सूर्य को यह ज्ञान कैसे दिया?" श्रीकृष्ण कहते हैं, "हे अर्जुन! मेरे और तुम्हारे कई जन्म हो चुके हैं। तुम उन्हें नहीं जानते, पर मैं अपने सभी जन्मों को जानता हूँ।"

Comments

Popular Post All Time »»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»

How to become stronger mentally and emotionally

बजाज ऑटो, रिलायंस इंडस्ट्री, हीरो मोटो सहित और कंपनियों की ताजा जानकारी

मानसिक और भावनात्मक रूप से आप कैसे बनें मजबूत

धरती का बढ़ता तापमान बिहार पर भी डाल रहा असर !

सप्ताह के पहले दिन मेरे स्कैनर पर बढ़ने व गिरने वाले शेयर

बिहार के प्राचीन और ऐतिहासिक जगह जहां एक बार जरूर जाएं

तन को शुद्ध तो मन को शक्ति प्रदान करता है उपवास

गिफ्ट निफ्टी में 800 अंकों की जोरदार बढ़त

विश्व रंगमंच दिवस, हमारी भावनाओं को मंच पर जीवंत करने का दिन

मेरे स्कैनर पर 4 अप्रैल को बढ़ने और गिरने वाले शेयर

My photo
ChattyMS
Patna, Bihar, India