Latest post »

UGC का विरोध, सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के बच्चों के भविष्य के लिए !

झूठा/फालतू आरोप लगाने पर कोई विशेष सजा नहीं ! ड्राफ्ट में false/frivolous complaint पर penalty का क्लॉज था, लेकिन फाइनल नियम (जनवरी 2026) में हटा दिया गया—पीड़ित बिना डर के शिकायत करें, इसलिए safeguard नहीं रखा। झूठी शिकायत पर IPC 182/211 (झूठी रिपोर्ट/मानहानि) या कॉलेज के आंतरिक नियम लागू हो सकते हैं, लेकिन UGC में कोई penalty नहीं। अगर SC/ST/OBC छात्र जनरल छात्र को जातिगत भेदभाव करता है UGC नियम में कोई सीधा प्रावधान नहीं। ये एक तरफा  है, जनरल के लिए जाति पर कोई प्रोटेक्शन नहीं।   सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के खिलाफ जातिगत भेदभाव (गाली, बहिष्कार, हारासमेंट) को UGC नियम में कवर नहीं किया गया।  जातिगत भेदभाव की परिभाषा (Regulation 3(c)): सिर्फ SC, ST, OBC के खिलाफ जाति/जनजाति आधारित भेदभाव को कवर करता है।  बच्चों के भविष्य के लिए  अगर जनरल कैटेगरी में बच्चे हैं, तो विरोध/जागरूकता/कानूनी रास्ता अपनाना उचित है—झूठे आरोप  से पढ़ाई/करियर प्रभावित हो सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाएं, ताकि नियम सभी के लिए बराबर और सुरक्षित बनें। ये कदम उठाकर सरकार वि...

अर्जुन को धर्मयुद्ध और समभाव की प्रेरणा

श्रीमद्भगवद्गीता : कर्तव्य और कर्मयोग का उपदेश

हे पार्थ! अपने आप प्राप्त हुए इस स्वर्ग के खुले द्वार रूपी युद्ध को सुखी क्षत्रिय ही प्राप्त करते हैं। यदि तू इस धर्मयुक्त युद्ध को नहीं करेगा, तो अपने धर्म और कीर्ति को खोकर पाप को प्राप्त करेगा। लोग तेरी अनश्वर (स्थायी) अपकीर्ति की चर्चा करेंगे, और सम्मानित व्यक्ति के लिए अपकीर्ति मृत्यु से भी अधिक दुखदायी होती है। महारथी योद्धा तुझे भय के कारण युद्ध से विमुख हुआ मानेंगे, और जिनके लिए तू पहले बहुत सम्मानित था, उनके सामने तेरा महत्व कम हो जाएगा। तेरे शत्रु तुझे बहुत-से अपमानजनक वचन कहेंगे और तेरी सामर्थ्य की निंदा करेंगे। इससे अधिक दुखदायी और क्या हो सकता है? हे कुन्तीपुत्र! यदि तू युद्ध में मारा गया तो स्वर्ग प्राप्त करेगा, और यदि जीत गया तो पृथ्वी का सुख भोगेगा। इसलिए दृढ़ निश्चय करके युद्ध के लिए उठ खड़ा हो। सुख-दुख, लाभ-हानि और जय-पराजय को समान मानकर युद्ध के लिए तैयार हो। ऐसा करने से तुझे पाप नहीं लगेगा। हे पार्थ! यह जो ज्ञान मैंने तुझे सांख्य योग में बताया, अब तू योग (कर्मयोग) की बुद्धि को सुन। जिस बुद्धि से युक्त होकर तू कर्मों के बंधन से मुक्त हो जाएगा।
इस (कर्मयोग) में न तो प्रयास का नाश होता है, न ही इसका उल्टा फल मिलता है। इस धर्म का थोड़ा-सा भी पालन बड़े भय से रक्षा करता है।

Comments

Popular Post All Time »»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»

How to become stronger mentally and emotionally

बजाज ऑटो, रिलायंस इंडस्ट्री, हीरो मोटो सहित और कंपनियों की ताजा जानकारी

मानसिक और भावनात्मक रूप से आप कैसे बनें मजबूत

धरती का बढ़ता तापमान बिहार पर भी डाल रहा असर !

सप्ताह के पहले दिन मेरे स्कैनर पर बढ़ने व गिरने वाले शेयर

बिहार के प्राचीन और ऐतिहासिक जगह जहां एक बार जरूर जाएं

तन को शुद्ध तो मन को शक्ति प्रदान करता है उपवास

गिफ्ट निफ्टी में 800 अंकों की जोरदार बढ़त

विश्व रंगमंच दिवस, हमारी भावनाओं को मंच पर जीवंत करने का दिन

मेरे स्कैनर पर 4 अप्रैल को बढ़ने और गिरने वाले शेयर

My photo
ChattyMS
Patna, Bihar, India