Latest post »

UGC का विरोध, सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के बच्चों के भविष्य के लिए !

झूठा/फालतू आरोप लगाने पर कोई विशेष सजा नहीं ! ड्राफ्ट में false/frivolous complaint पर penalty का क्लॉज था, लेकिन फाइनल नियम (जनवरी 2026) में हटा दिया गया—पीड़ित बिना डर के शिकायत करें, इसलिए safeguard नहीं रखा। झूठी शिकायत पर IPC 182/211 (झूठी रिपोर्ट/मानहानि) या कॉलेज के आंतरिक नियम लागू हो सकते हैं, लेकिन UGC में कोई penalty नहीं। अगर SC/ST/OBC छात्र जनरल छात्र को जातिगत भेदभाव करता है UGC नियम में कोई सीधा प्रावधान नहीं। ये एक तरफा  है, जनरल के लिए जाति पर कोई प्रोटेक्शन नहीं।   सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के खिलाफ जातिगत भेदभाव (गाली, बहिष्कार, हारासमेंट) को UGC नियम में कवर नहीं किया गया।  जातिगत भेदभाव की परिभाषा (Regulation 3(c)): सिर्फ SC, ST, OBC के खिलाफ जाति/जनजाति आधारित भेदभाव को कवर करता है।  बच्चों के भविष्य के लिए  अगर जनरल कैटेगरी में बच्चे हैं, तो विरोध/जागरूकता/कानूनी रास्ता अपनाना उचित है—झूठे आरोप  से पढ़ाई/करियर प्रभावित हो सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाएं, ताकि नियम सभी के लिए बराबर और सुरक्षित बनें। ये कदम उठाकर सरकार वि...

जयपुर में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्लेऑफ की रेस का रोमांच

आज  इंडियन प्रीमियर लीग का 47वां मुकाबला गुजरात टाइटन्स  और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के प्रतिष्ठित सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे IST से खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि GT और RR दोनों ही प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगे 
गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें इस सीजन में मिश्रित प्रदर्शन कर रही हैं। GT, शुभमन गिल की कप्तानी में, 8 मैचों में 6 जीते है। उनकी ताकत उनकी गेंदबाजी रही है, जिसमें मोहम्मद सिराज और राशिद खान ने अहम भूमिका निभाई है। दूसरी ओर, RR, संजू सैमसन की अगुवाई में, 9 मैचों में 2 जीते है। गेंदबाजी में निरंतरता की कमी रही है। 
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच संतुलित है, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को अवसर देती है। यहाँ औसत पहली पारी का स्कोर 160-170 के बीच रहता है। पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती है, लेकिन मध्य ओवरों में स्पिनर और डेथ ओवरों में तेज गेंदबाज प्रभावी हो सकते हैं। पिछले मैचों में यहाँ चेज करने वाली टीमों को फायदा मिला है, जिसमें 58 में से 38 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। मौसम की बात करें तो जयपुर में 28 अप्रैल को तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की गति 20-25 किमी/घंटा हो सकती है, जो गेंदबाजों को कुछ मदद दे सकती है।

Comments

Popular Post All Time »»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»

How to become stronger mentally and emotionally

बजाज ऑटो, रिलायंस इंडस्ट्री, हीरो मोटो सहित और कंपनियों की ताजा जानकारी

मानसिक और भावनात्मक रूप से आप कैसे बनें मजबूत

धरती का बढ़ता तापमान बिहार पर भी डाल रहा असर !

सप्ताह के पहले दिन मेरे स्कैनर पर बढ़ने व गिरने वाले शेयर

बिहार के प्राचीन और ऐतिहासिक जगह जहां एक बार जरूर जाएं

तन को शुद्ध तो मन को शक्ति प्रदान करता है उपवास

गिफ्ट निफ्टी में 800 अंकों की जोरदार बढ़त

विश्व रंगमंच दिवस, हमारी भावनाओं को मंच पर जीवंत करने का दिन

मेरे स्कैनर पर 4 अप्रैल को बढ़ने और गिरने वाले शेयर

My photo
ChattyMS
Patna, Bihar, India