Latest post »

UGC का विरोध, सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के बच्चों के भविष्य के लिए !

झूठा/फालतू आरोप लगाने पर कोई विशेष सजा नहीं ! ड्राफ्ट में false/frivolous complaint पर penalty का क्लॉज था, लेकिन फाइनल नियम (जनवरी 2026) में हटा दिया गया—पीड़ित बिना डर के शिकायत करें, इसलिए safeguard नहीं रखा। झूठी शिकायत पर IPC 182/211 (झूठी रिपोर्ट/मानहानि) या कॉलेज के आंतरिक नियम लागू हो सकते हैं, लेकिन UGC में कोई penalty नहीं। अगर SC/ST/OBC छात्र जनरल छात्र को जातिगत भेदभाव करता है UGC नियम में कोई सीधा प्रावधान नहीं। ये एक तरफा  है, जनरल के लिए जाति पर कोई प्रोटेक्शन नहीं।   सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के खिलाफ जातिगत भेदभाव (गाली, बहिष्कार, हारासमेंट) को UGC नियम में कवर नहीं किया गया।  जातिगत भेदभाव की परिभाषा (Regulation 3(c)): सिर्फ SC, ST, OBC के खिलाफ जाति/जनजाति आधारित भेदभाव को कवर करता है।  बच्चों के भविष्य के लिए  अगर जनरल कैटेगरी में बच्चे हैं, तो विरोध/जागरूकता/कानूनी रास्ता अपनाना उचित है—झूठे आरोप  से पढ़ाई/करियर प्रभावित हो सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाएं, ताकि नियम सभी के लिए बराबर और सुरक्षित बनें। ये कदम उठाकर सरकार वि...

गर्मी के मौसम में अपने आप को रखें हाइड्रेटेड


गर्मियों का मौसम शुरू, शरीर स्वस्थ रखने के लिए रहन-सहन और खान-पान में करें बदलाव

दिनभर खूब पानी पिएं, नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ (लस्सी), और जलजीरा जैसे प्राकृतिक पेय ले सकते हैं। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखते हैं। तरबूज, खीरा, संतरा और खरबूजा जैसे पानी से भरपूर फल भी खाएं।
खाने में तली-भुनी, मसालेदार और भारी चीजों से परहेज करें, क्योंकि ये पाचन को मुश्किल बनाते हैं और शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं। दाल-चावल, खिचड़ी, सब्जियों का सूप, और साबुदाना जैसे हल्के व्यंजन खाएं। दही को भोजन में शामिल करें, यह ठंडक देता है और पाचन में मदद करता है। मौसमी सब्जियों लौकी, तुरई, भिंडी, और पालक जैसी सब्जियां खाएं, जो आसानी से पचती हैं। कच्चे आम से बना पेय पीना गर्मी से बचाव के लिए पारंपरिक और प्रभावी उपाय है।

दिन में छोटे-छोटे अंतराल पर हल्का भोजन करें, ताकि पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव न पड़े। रात का खाना हल्का और जल्दी खाएं। चाय, कॉफी और शराब का सेवन कम करें, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं। ज्यादा नमक और चीनी वाले पैकेज्ड ड्रिंक्स से बचें।

गर्मी के दिनों में हल्के रंग के सूती कपड़े पहने जो पसीने को सोख सकते हैं और त्वचा को सांस लेने में मदद करते हैंसिर को धूप से बचाने के लिए टोपी, स्कार्फ या छाते का इस्तेमाल करें। सुबह जल्दी उठें और हल्की सैर या योग करें। दोपहर में थोड़ा आराम करें, ताकि शरीर को गर्मी से रिकवरी का मौका मिले। घर में हवा का प्रवाह बनाए रखें। पंखे या कूलर का इस्तेमाल करें। खिड़कियों पर हल्के पर्दे लगाएं, ताकि धूप अंदर कम आए।

सत्तू का शरबत पीना गर्मी में ऊर्जा देता है और ठंडक पहुंचाता है। पुदीने की चटनी या पत्तियों को पानी में डालकर पीना ताजगी देता है।

इन तरीकों को अपनाकर गर्मियों में हम अपने को स्वस्थ और तरोताजा रख सकते है।

Comments

Popular Post All Time »»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»

How to become stronger mentally and emotionally

बजाज ऑटो, रिलायंस इंडस्ट्री, हीरो मोटो सहित और कंपनियों की ताजा जानकारी

मानसिक और भावनात्मक रूप से आप कैसे बनें मजबूत

धरती का बढ़ता तापमान बिहार पर भी डाल रहा असर !

सप्ताह के पहले दिन मेरे स्कैनर पर बढ़ने व गिरने वाले शेयर

बिहार के प्राचीन और ऐतिहासिक जगह जहां एक बार जरूर जाएं

तन को शुद्ध तो मन को शक्ति प्रदान करता है उपवास

गिफ्ट निफ्टी में 800 अंकों की जोरदार बढ़त

विश्व रंगमंच दिवस, हमारी भावनाओं को मंच पर जीवंत करने का दिन

मेरे स्कैनर पर 4 अप्रैल को बढ़ने और गिरने वाले शेयर

My photo
ChattyMS
Patna, Bihar, India