Latest post »

UGC का विरोध, सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के बच्चों के भविष्य के लिए !

झूठा/फालतू आरोप लगाने पर कोई विशेष सजा नहीं ! ड्राफ्ट में false/frivolous complaint पर penalty का क्लॉज था, लेकिन फाइनल नियम (जनवरी 2026) में हटा दिया गया—पीड़ित बिना डर के शिकायत करें, इसलिए safeguard नहीं रखा। झूठी शिकायत पर IPC 182/211 (झूठी रिपोर्ट/मानहानि) या कॉलेज के आंतरिक नियम लागू हो सकते हैं, लेकिन UGC में कोई penalty नहीं। अगर SC/ST/OBC छात्र जनरल छात्र को जातिगत भेदभाव करता है UGC नियम में कोई सीधा प्रावधान नहीं। ये एक तरफा  है, जनरल के लिए जाति पर कोई प्रोटेक्शन नहीं।   सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के खिलाफ जातिगत भेदभाव (गाली, बहिष्कार, हारासमेंट) को UGC नियम में कवर नहीं किया गया।  जातिगत भेदभाव की परिभाषा (Regulation 3(c)): सिर्फ SC, ST, OBC के खिलाफ जाति/जनजाति आधारित भेदभाव को कवर करता है।  बच्चों के भविष्य के लिए  अगर जनरल कैटेगरी में बच्चे हैं, तो विरोध/जागरूकता/कानूनी रास्ता अपनाना उचित है—झूठे आरोप  से पढ़ाई/करियर प्रभावित हो सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाएं, ताकि नियम सभी के लिए बराबर और सुरक्षित बनें। ये कदम उठाकर सरकार वि...

बच्चों की परीक्षाएं खत्म, रिजल्ट पर कैसे रिएक्ट करें पेरेंट्स


बच्चों की परीक्षा खत्म होने के बाद रिजल्ट का इंतजार हर माता-पिता के लिए एक भावनात्मक समय होता है

रिजल्ट पर रिएक्ट करने का तरीका बच्चों के आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालता है। रिजल्ट पर बच्चों के सामने कैसे माता-पिता रिएक्ट करें, उसका कुछ उदाहरण हम दे रहे हैं 
1- रिजल्ट चाहे जैसा भी हो बच्चों से अच्छे मन से बात करें अगर रिजल्ट बहुत अच्छा है तो बधाई दे और बहुत खराब हैं तो उनसे पूछे क्या हुआ बेटा क्यों ऐसा हो गया और उनकी बातों को सुनें और उन्हें भविष्य के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित करें।
2- बच्चों को कभी भी डेमोरलाइज ना करें उन्हें समझाएं की परीक्षा तो एक पड़ाव है उन्हें भविष्य में ऐसे मौके फिर मिलेंगे।
3- रिजल्ट के नंबरों से ज्यादा उनसे यह बताने का प्रयास करें कि आपने मेहनत बहुत अच्छा किया है हमें आप पर गर्व है और अगले साल आप अच्छे से तैयारी करेंगे तो इससे बेहतर कर लेंगें।
4- रिजल्ट पर सबसे ज्यादा अपनी भावनाओं पर काबू रखें अगर आप घबराएंगे या गलत रिएक्शन देंगे तो बच्चा अनावश्यक दबाव महसूस करेगा।
5- अपने बच्चों के रिजल्ट की तुलना उनके सहपाठी व अन्य किसी से ना करें।
6- उन्हें आप अपने सपोर्ट का भरोसा दें और कहें की हम इस स्थिति को मिलकर सुलझा लेंगे अगर सुधार की जरूरत है तो साथ मिलकर कोई प्लान करें ।

इस प्रकार का आपका व्यवहार बच्चों में नई ऊर्जा भरेगा और भविष्य के लिए उसे प्रोत्साहित करेगा।

Comments

Popular Post All Time »»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»

How to become stronger mentally and emotionally

बजाज ऑटो, रिलायंस इंडस्ट्री, हीरो मोटो सहित और कंपनियों की ताजा जानकारी

मानसिक और भावनात्मक रूप से आप कैसे बनें मजबूत

धरती का बढ़ता तापमान बिहार पर भी डाल रहा असर !

सप्ताह के पहले दिन मेरे स्कैनर पर बढ़ने व गिरने वाले शेयर

बिहार के प्राचीन और ऐतिहासिक जगह जहां एक बार जरूर जाएं

तन को शुद्ध तो मन को शक्ति प्रदान करता है उपवास

गिफ्ट निफ्टी में 800 अंकों की जोरदार बढ़त

विश्व रंगमंच दिवस, हमारी भावनाओं को मंच पर जीवंत करने का दिन

मेरे स्कैनर पर 4 अप्रैल को बढ़ने और गिरने वाले शेयर

My photo
ChattyMS
Patna, Bihar, India